
DHANBAD: झारखंड के धनबाद कोयलांचल गोधर 6 नम्बर में तेज आवाज के साथ भूधंसान हुआ। अब उस जगह से जहरीली गैस का रिसाव लगातार हो रहा है। घटना से स्थानीय लोगो में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी पाकर बीसीसीएल प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और भराव करने में जुट गए। लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें भराई करने से रोक दिया। लोगों ने बताया कि जहरीली गैस का रिसाव कुछ दिनों से हो रहा है। आज तेज आवाज के साथ जमीन धंस गई।
घटना से लोगों में भय
घटना स्थल के आस पास 20 हजार की आबादी है। घटना से वहां भय का माहौल है। वहां रहने वाले हरिप्रसाद पप्पू ने बीसीसीएल पर लोगों की जान की प्रति क़ी मंशा ठीक नहीं होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से गैस रिसाव हो रहा है। पहले बीसीसीएल प्रबंधन गैस रिसाव को रोकने को लेकर स्थायी समाधान करें। तभी भराई करने दिया जाएगा। गैस रिसाव से बीमारी फैल रही है। 20 हजार की आबादी में भय का माहौल है।अगर जल्द गैस रिसाव का समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन करेंगे।