
रांची.
बहूबाजार स्थित छोटानागपुर डायसिस संडे स्कूल का दो दिवसीय शिविर संपन्न हो गया. शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में रेव्ह सोमा भाटकर उपस्थित थे. उन्होंने बाइबल के वचनों को उद्धृत करते हुए संदेश दिया-जिसके साथ यीशु रहता है उसकी कोई हानि नहीं होती है. इससे पूर्व शिविर में सुबह की आराधना का संचालन रेव्ह सामुएल भुइंया ने किया जबकि संदेश रेव्ह एस डेविड ने दिया.
शिविर में विभिन्न पेरिशों के संडे स्कूलों के बच्चों के बीच गीत, डांस, क्वीज एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई. अव्वल रहने वाले पेरिशों के युवाओं को रेव्ह जोलजस कुजूर सहित अन्य पादरियों ने पुरस्कृत किया. सभी पेरिशों के सहभागिता का प्रमाणपत्र दिया गया.
इस आयोजन को सफल बनाने में रेव्ह अमृत मुंडू, ओमेगा रॉय, अरूण कुमार, मनोज तिग्गा एवं रांची जिला डीसीवाईएम के सदस्यों का सहयोग रहा.