वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संजू आउट राहुल इन

वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संजू आउट राहुल इन

झारखंडनामा डेस्क

भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप 2023 अगले महीने से शुरू होगा। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद अब भारत ने भी वर्ल्ड कप स्क्वॉड की घोषणा कर दी है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने तो वर्ल्ड कप के लिए 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है.

 भारत ने अपन् स्कवॉड में जिन 15 नामों की घोषणा की है उसमें संजू सैमसन को जगह नहीं मिली है जबकि केएल राहुल फिर से बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल हैं. भारत की सलामी जोड़ी में कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल शामिल है. इसके बाद विराट कोहली, श्रेयस अय्यरजैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. ईशान किशन जैसे विकेटकीपर बल्लेबाज टीम में शामिल है पर विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी केएल राहुल संभालेंगे.

टीम इंडिया वर्ल्ड कप में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी. धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा को ही टीम की कप्तानी सौंपी गई है. वहीं, उपकप्तान ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को बनाया गया है. विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल और ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया है. हाल ही में चोट से ठीक हुई केएल राहुल को भी टीम में जगह मिली है. बतौर स्पिनर कुलदीप यादव अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं.

टीम इंडिया के मैचों का शेड्यूल-

8 अक्टूबर: भारत vs ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई

11 अक्टूबर: भारत vs अफगानिस्तान, नई दिल्ली

14 अक्टूबर: भारत vs पाकिस्तान, अहमदाबाद

19 अक्टूबर: भारत vs बांग्लादेश, पुणे

22 अक्टूबर: भारत vs न्यूजीलैंड, धर्मशाला

29 अक्टूबर: भारत vs इंग्लैंड, लखनऊ

2 नवंबर: भारत vs श्रीलंका, मुंबई

5 नवंबर: भारत vs साउथ अफ्रीका, कोलकाता

12 नवंबर: भारत vs नीदरलैंड्स, बेंगलुरु

वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया-

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, केएल राहुल (विकेटकीपर),  हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज.

Leave a Comment