
रांची.
रांची विश्वविद्यालय के जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय में 5 सितंबर को सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर शिक्षक दिवस मनाया गया. टीआरएल संकाय के समन्वयक डॉ हरि उराँव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. डॉ उराँव ने कहा कि हमें डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्श के साथ ही विभाग के द्विंगत महान शिक्षकों के आदर्श और सीखों को आत्मसात करना चाहिए. साथ ही हमारे विभाग की पहचान को व्यापक और सुदृढ़ बनाने के लिए हमेशा चिंतन और कर्म करते रहना चाहिए.
मौके पर प्राध्यापक डॉ उमेश नंद तिवारी ने जीवन में शिक्षक की महत्ता और उनके स्थान पर प्रकाश डाला. प्राध्यापिका डॉ मेरी एस सोरेंग ने शिक्षक की भूमिका पर चर्चा की. इनके अलावा विभाग के प्राध्यापक डॉ दमयंती सिंकू, डॉ सरस्वती गागराई, डॉ बीरेन्द्र कुमार सोय ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये.
कार्यक्रम का संचालन तारकेश्वर सिंह मुंडा ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ रामकिशोर भगत ने किया. इस मौके पर विभाग के प्राध्यापक कुमारी शशि, डॉ दिनेश कुमार, डॉ अर्चना कुमारी, डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो, डॉ रिझू नायक, प्रेम मुर्मू, राजकुमार बास्के, डॉ किशोर सुरीन, करम सिंह मुंडा के अलावा विभाग के छात्र-छात्राएं, शोधार्थी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे.