चौराहे पर स्थापित मूर्ति सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का उल्लंघन, मूर्ति हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

चौराहे पर स्थापित मूर्ति सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का उल्लंघन, मूर्ति हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

 रांची।

 झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोरचा के के संस्थापक एवं सचिव पुष्कर महतो ने धुर्वा में पूर्व राज्यपाल स्व कैलाशपति मिश्रा की प्रतिमा हटाने की मांग की है।  पुष्कर महतो ने इस मामले को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रबिंद्रनाथ महतो, विधायक लंबोदर महतो, डीसी रांची, नगर निगम के प्रशासक को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में कहा गया है कि 18 जनवरी 2013 को सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा सार्वजनिक स्थलों चौक चौराहों वगैरह में प्रतिमा स्थापित करने के आलोक में एक आदेश दिया है। उस आदेश के आलोक में किसी भी प्रकार से चौक चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिमा स्थापित नहीं किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के आलोक में झारखंड सरकार की ओर से  झारखंड  हाई कोर्ट  के माध्यम से शपथ पत्र दिए गए हैं।

इसके बावजूद बिरसा चौक से थोड़ी दूर आगे विधान सभा मार्ग में जगन्नाथपुर थाना व रिलायंस पेट्रोल पंप के ठीक सामने त्रिकोणीय स्थल में पूर्व राज्यपाल स्व  कैलाशपति मिश्रा की प्रतिमा स्थापित  कर दिया गया है। सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची नगर निगम के द्वारा यहां पर प्रतिमा स्थापित करने हेतु कोई आदेश या निर्देश निर्गत नहीं किया है।

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के द्वारा कैलाशपति मिश्रा की प्रतिमा स्थापित करने एवं सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना किए जाने के विरोध में लगातार प्रदर्शन कर शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया जाता रहा है। इसके बावजूद अभी तक कैलाशपति मिश्रा की प्रतिमा को स्वेच्छा पूर्वक हटाया नहीं गया है जबकि देश के महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की मोरहाबादी में स्थापित किए गए प्रतिमा को जिला प्रशासन द्वारा शीघ्रता शीघ्र हटा दिया गया था।

Leave a Comment