केंद्रीय सरना संघर्ष समिति का सम्मान समारोह, सम्मानित हुए मैट्रिक व इंटर के मेधावी विद्यार्थी

सम्मानित हुए मैट्रिक व इंटर के मेधावी विद्यार्थी

रांची.

केन्द्रीय सरना संघर्ष समिति के तत्वावधान में बुधवार को पिस्का मोड़ हेसल जतरा टांड में मेधा विघार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मैट्रिक व इंटर में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले दो सौ छात्र छात्राओं को और टॉपर किए हुए छात्रों को प्रशस्ति पत्र ,सर्टिफिकेट, प्रतीक चिन्ह, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि मेहनत से ही बच्चों को मंजिल मिलेगी। आज के बच्चों को ज्यादा जागरूक होने की जरूरत है, शिक्षक एवं अभिभावक उन्हें सही शिक्षा एवं मार्गदर्शन दे।

पंडरा ओपी प्रभारी शिव नारायण तिवारी  ने कहा कि प्रतिभाओ  के सम्मान से आगे बढ़ने की छात्र छात्राएं को बढ़ने की प्रेरणा मिलती है, माता पिता का सपनो को पूरा करे। आप मन लगाकर पढ़े, और समाज का नाम रोशन करे।

केन्द्रीय सरना संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष शिवा कच्छप ने कहा कि पढ़ाई-लिखाई हमारा हथियार है, इससे हम अपना लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।  शिक्षा ही एक ऐसा चीज है जो कभी कोई छीन नहीं सकता है ।

समाजसेवी अनूप प्रसाद  ने कहा कि बच्चों को खूब पढ़ाई-लिखाई करवाये। समाजसेवी शशि उरांव ने कहा कि पढ़ाई-लिखाई से ही हमरा समाज का उत्थान होगा और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप अनिता उरांव,सती तिर्की, नुरी तिर्की, शोभा तिर्की, विरदी कुजूर, सुनिता कुजूर, शोभा तिर्की, सीटीओ उरांव, पर्वती लकड़ा, अन्नु मुंडा, रीता खलखो, नीलम उरांव , बसंती कुजूर, कुईली उरांव , कुलदीप उरांव, गुड्डू उरांव , पर्वती टोप्पो , पिंकी कुजूर, महादेव उरांव, दुलारी उरांव, मीणा देवी, बुधनी उरांव, रजनी तिर्की, जौरी टोप्पो, मनोज उरांव, मंगल उरांव, पूजा उरांव, सुमन उरांव, जसपीन लिंडा, दुर्गी उरांव , राधा उरांव का योगदान रहा।

सम्मानित होनेवाले छात्र

विज्ञान- प्रथम  – श्रुति कुमारी

द्वितीय – वन्दना उरांव

तृतीय – नीलम कुमारी टोप्पो

कॉमर्स

प्रथम – श्वेता बरी

द्वितीय – कावेरी कुमारी

तृतीय – सोहन उरांव

आर्ट्स

प्रथम – तमन्ना स्नेहा खलखो

द्वितीय – प्रियंका कुमारी

तृतीय – रिया तिर्की

मैट्रिक

प्रथम – रोनित तिर्की

द्वितीय – सुभाष उरांव

तृतीय – सुष्मिता लिंडा

Leave a Comment