31 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत

कोलकाता के एनकेडीए कम्युनिटी सेंटर में संपन्न अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भारतीय टीम में शामिल झारखंड के 19 खिलाड़ियों ने अपना उम्दा प्रदर्शन कर 16 स्वर्ण पदक जीते। 16 स्वर्ण समेत 31 पदक जीतकर राज्य का ही नहीं देश का परचम लहराया। देश के खाते में 16 स्वर्ण पदक जोड़कर इन्होंने ओवरऑल चैंपियन का खिताब भारत को दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस उपलब्धि से देशभर के आए प्रशिक्षक एवं खिलाड़ियों ने इनकी प्रशंसा की।

महीनों से चल रही थी तैयारी

टीम के रांची वापस आने पर इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं सैकड़ों लोगों ने फूल और माला के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इमा के तकनीकी निदेशक रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि खिलाड़ियों ने इसके लिए काफी मेहनत की थी। पिछले कुछ महीनों से इस प्रतियोगिता की तैयारी जोर शोर से कर रहे थे, जिसका परिणाम भी अच्छा रहा। ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इमा के अध्यक्ष संसाई अनिल किस्पोट्टा ने इन खिलाड़ियों को जल्द ही सम्मानित किए जाने के बात कही।

ये हैं पदक विजेता

आर्यमन जैन – काता में स्वर्ण, कुमीते में स्वर्ण
आरोही भूमि कच्छप – काता में रजत, कुमिते में कांस्य
एलिसन रूपाल – काता में रजत
मयंक कुमार दास – काता में स्वर्ण, कुमिते में स्वर्ण
साहिल कुमार महतो – काता में कांस्य
आशाइन जुरिएल मिंज – काता में कांस्य, कुमिते में रजत
अक्षज जयसवाल – काता में रजत
एरोन क्रिस्टीन मिंज – काता में ब्रॉन्ज
अंजली कुमारी – काता में स्वर्ण, कुमिते में स्वर्ण
रूप मल्लिक – काता में स्वर्ण, कुमिते स्वर्ण
काजल कुजूर – काता रजत
अदीबा नाज़ – काता में रजत, कुमिते में कांस्य
त्रिविक्रम रॉय – काता में स्वर्ण
कुमारी मीनाक्षी – काता में स्वर्ण, कुमिते में स्वर्ण
सुहानी कुमारी – काता में कांस्य, कुमिते में कांस्य
कृतिका कुमारी –काता में स्वर्ण, कुमिते में रजत
आयुष धीवर – काता में स्वर्ण
कुमार अरिंदम – काता में स्वर्ण, कुमिते में रजत
राकेश तिर्की – काता में स्वर्ण, कुमिते में स्वर्ण

Leave a Comment