आ रहा है तूफान, झारखंड में भी दिखेगा असर!

Images 1

RANCHI: तूफान आ रहा है। ये हम नहीं बल्कि मौसम विभाग कह रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरा दबाव के चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना जताई है. इस चक्रवाती तूफान को मिधिली का नाम दिया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की माने तो चक्रवाती तूफान ‘मिधिली’ सुबह 5:30 बजे उत्तर पश्चिमी सीमा रेखा पर ओडिशा पारादीप से 190 किलोमीटर पूर्व, पश्चिम बंगाल के दीघा से 200 किलोमीटर और खेपुपारा से 220 किमी दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित है। आईएमडी के अनुसार मिधिली चक्रवात उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ते हुए देर रात या फिर 18 नवंबर को सुबह बांग्लादेश के खेपुपारा तट को छुएगा. हालांकि झारखंड में इस तूफान का छीट-पुट असर ही देखने को मिलेगा।

Leave a Comment