नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस में लगी आग, जान बचाने को कूदे यात्री

Img 20231115 Wa0023

नई दिल्ली: दिल्ली से बिहार जाने वाली दरभंगा क्लोन स्पेशल ट्रेन में आग लग गई. बुधवार को ट्रेन में आग उस समय लगी जब ट्रेन यूपी के सराय भोपत रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी. आग ने एस1 स्लीपर बोगी को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया. जिस बोगी में आग लगी उसमें काफी अधिक यात्री सवार थे. आग लगने के बाद ट्रेन में अफरा तफरी मच गई और यात्री खिड़कियों से कूदने लगे. हर कोई बस अपनी जान बचाना चाहता था. आग की लपटे तेज थी जो दूर से ही दिखाई दे रही थी. एक-एक कर दो और कोच भी आग की चपेट में आ गए. बाद में ट्रेन को रोक कर आग लगे कोच को खाली कराया गया. दुर्घटनाग्रस्त कोच को ट्रेन से अलग कर ट्रेन को रवाना कर दिया गया.

Leave a Comment