मामलों के निपटारे के लिए एक जुलाई से चलेगा विशेष मध्यस्थता अभियान

मामलों के निपटारे के लिए एक जुलाई से चलेगा विशेष मध्यस्थता अभियान

रांची.

 झालसा के निर्देश पर न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के मार्गदर्शन में आगामी एक जुलाई से 30 सितंबर तक आयोजित होनेवाली स्पेशल मीडिएशन ड्राइव की सफलता को लेकर न्यायिक दण्डाधिकारियों के साथ बैठक की गयी. इसमें अभियान की सफलता को लेकर सामूहिक रूप से सकारात्मक पहल करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा डालसा सचिव के द्वारा मध्यस्थों के साथ बैठक कर उन्हें दिशा निर्देश दिया गया कि उक्त विशेष मध्यस्थता अभियान में अधिक से अधिक लंबित वादों को मध्यस्थता के माध्यम से निबटारा करें.

डालसा हॉल में लिगल-एड-क्लिनिक में कार्यरत एक्टिव पीएलवी के साथ भी डालसा सचिव की अध्यक्षता में पीएलवी को निर्देशित किया गया. डालसा सचिव ने कहा कि झालसा की ओर से चलाये गये मन का मिलन पखवारा की सफलता को देखते हुए माननीय न्यायामुर्ति श्री एस. चंद्रशेखर, कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा की ओर से न्यायालय में लंबित मुकदमे के त्वरित निष्पादन को लेकर विशेष मध्यस्थता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. इसके आलोक में एक जुलाई से लेकर 30 सितंबर तक विभिन्न मामले को लेकर मीडिएशन ड्राइव चलाया जाएगा.

डालसा सचिव ने सभी कार्यरत पीएलवी को निर्देश दिया हैं कि अपने कार्यक्षेत्र में 30 जून से डोर-टू-डोर कार्यक्रम कर लोगों को उक्त विशेष मध्यस्थता अभियान के बारे में बताये ताकि अधिक से अधिक न्यायिक वादों एवं प्री-लिटिगेशन के मामलों का निस्तारण किया जा सके.

जगरनाथपुर रथ मेला में डालसा का जागरूकता कार्यक्रम कार्यक्रम

जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची

 जगरनाथपुर रथ मेला में डालसा, रांची के द्वारा ‘‘विधिक जागरूकता कार्यक्रम’’ का अयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्वीकृति विनया, एलएडीसीएस अधिवक्ता, पीएलवी सम्पा दास, बेबी देवी, पम्मी देवी, सुमन देवी, कौशिकी गुहा, पल्लवी बिरूली, भारती शाहदेव, स्नेहलता दूबे, सुप्रिया सलोनी एवं राजा उपस्थित थे.

एलएडीसीएस अधिवक्ता स्वीकृति विनया ने बाल-विवाह, दहेज प्रथा, डायन बिसाही, कन्या भ्रूण हत्या इत्यादि विषय के संबंध में न्याय प्राप्त करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी. अधिवक्ता ने नालसा के 10 स्कीम के बारे में विस्तार से बताया तथा विधिक सेवा प्राप्त करने के तरीकों को विस्तार से मेला देखने आये लोगों के बीच रखा. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्नेहलता दुबे एवं सुमन देवी ने गरीब तबके के लोगों को वृद्धा पेंशन और मजदूर निबंधन कार्ड एवं उससे होनेवाले लाभ के बारे में जानकारी दी.

ज्ञात हो कि डालसा के पीएलवी के द्वारा मेला परिसर में आये लोगों के बीच कानूनी संबंधी पम्पलेट और लिफलेट का वितरण भी किया गया.

Leave a Comment