नक्सल विरोधी अभियान में टोंटों में आईआईडी बरामद, मौके पर ही नष्ट किए

नक्सल विरोधी अभियान में टोंटों में आईआईडी बरामद, मौके पर ही नष्ट किए

चाईबासा/रांची.

नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस व अर्धसैनिक बलों को चाईबासा के टोंटों जंगलों में नक्सलियों के द्वारा बिछाये गये आईआईडी  और स्पाईक होल बरामद करने में सफलता मिली है. पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से इन विस्फोटकों को बम एक्सप्लोसिव टीम के द्वारा जंगल में ही नष्ट कर दिया गया. पिछले कुछ महीनों से नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस और सुरक्षाबलों ने लगातार अभियान चलाया है और नक्सलियों को छुपने या भागने पर विवश कर दिया है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, पतिराम मांझी, अमित मुंडा, असीम मंडल अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगारिया, अश्विन इत्यादि अपने दस्ता के साथ कोल्हान क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी.

इस जानकारी के बाद चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, कोबरा 203 बटालियन, झारखंड जगुआर, एं सीआरपीएफ की टीमों का संयुक्त अभियान दल गठित कर अभियान संचालित किया जा रहा है.

इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को टोंटो थाना के पतातोरोब, तुम्बाहाका, सरजोमबुरू, मुफ्फसिल थाना अंतर्गत अंजेदबेड़ा, चिड़ियाबेड़ा एवं गोईलकेरा थाना के ग्राम लोवाबेड़ा, तिलाईबेड़ा, मबाईबुरू, हाथीबुरू, ईचागोड़ा, मारादिरी के आसपास अभियान चलाया जा रहा है.

सुरक्षाबलों द्वारा बरामद वस्तुएं

इसी अभियान के दौरान माओवादियों के द्वारा बिछाये गये विभिन्न प्रकार के आईआईडी, स्पाईक होल, बिजली के तार, लाउडस्पीकर, माइक्रोफोन, मार्किन कपड़ा (बैनर बनाने के लिए) लकड़ी का धनुष, तीर, स्टील KNOT करनेवाला लोहे की मशीन, नक्सली पर्चा, जल, जंगल, जमीन रक्षा मंच कोल्हान का पीले रंग का पोस्टर आदि बरामद किए गए थे. सुरक्षाबलों ने 193 विभिन्न प्रकार के आईआईडी और 66 स्पाईक होल बरामद किए थे.

गौरतलब है कि तुम्बाहाका में भी सुरक्षाबलों ने एक अस्थाई कैंप स्थापित किया है. जिससे अभियान संचालित करने में मदद मिल रही है.  

Leave a Comment