दिव्यांग बच्चों से श्री भोला मिष्ठान के आउटलेट का कराया उद्घाटन, मिठाइयां और फूड वैरायटी की बड़ी रेंज

Img 20240306 Wa0012

RANCHI: राजधानी के पिस्का मोड़ में बुधवार को श्री भोला मिष्ठान भंडार के नए आउटलेट का बिजुपाड़ा के अमर ज्योति संस्था के दिव्यांग बच्चों ने उद्घाटन किया। बच्चों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इसके बाद बच्चों ने फीता काटकर आउटलेट का उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में आए बच्चों ने रेस्टोरेंट में तरह तरह के व्यंजनों, मिठाई, आइस क्रीम का लुत्फ उठाया और खुश हुए। आउटलेट में मिठाईयों की बड़ी रेंज रखी गई है। ओनर संजय और जीएम कमल तिवारी ने संयुक्त रूप से बताया कि फैक्ट्री हेड अंशुमन को जिम्मेवारी सौंपी गई है। वह सभी आउटलेट पर प्रोडेक्शन से लेकर क्वालिटी का ध्यान रख रहे है। हमारी मिठाईयों में किसी भी तरह की मिलावट नहीं होती। शुद्ध दूध से मिठाईयां बनाई जाती है चाहे खोया की मिठाई हो या फिर छेना की। काजू की 18 तरह की मिठाईयां हमारे पास अवेलेवल है। घी वाले मोतीचूर लड्डू स्पेशल है और काजू बर्फी परफेक्ट है।

Img 20240306 Wa0013

अपना डेयरी प्लांट

जीएम कमल ने बताया कि मिठाईयों के अलावा हमारा रेस्टोरेंट भी है, जिसमें अलग-अलग वैरायटी के फूड आइटम्स उपलब्ध है। मॉकटेल, कांटिनेंटल, चाइनीज, साउथ इंडियन, नॉर्थ इंडियन, तंदूर की कंप्लीट रेंज है। साथ ही बताया कि 1990 में बिजुपाड़ा में हमारा पहला आउटलेट खोला गया. एमडी संजय जी के पिता भोलाजी के द्वारा खोले गए आउटलेट में मिठाईयों की बड़ी रेंज उपलब्ध थी। शेल्टर मॉल में हमलोगों ने दूसरा आउटलेट खोला। डंगराटोली में तीसरा आउटलेट भी खोला। जिससे कि हमारे ग्राहकों को ज्यादा दूर जाने की जरूरत न पड़े। इसके बाद हमलोगों ने पिस्का मोड़ का आउटलेट खोला है। हमारा अपना डेयरी है इसलिए प्रोडक्ट में मिलावट की कोई संभावना ही नहीं है। हम दूध की भी बिक्री करते है। फेस्टिव सीजन में हमारी मिठाईयों की बड़ी डिमांड है।

Leave a Comment