सर्कुलर रोड में खुला चाय सुट्टा बार का नया आउटलेट, कॉफी के साथ चाइनीज भी

Img 20240309 Wa0001

RANCHI: सर्कुलर रोड अप्सरा होटल के सामने रोहिणी कांप्लेक्स में शुक्रवार को चाय सुट्टा बार का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन सांसद संजय सेठ, ओनर रंजन सिंह की बेटी शनाया सिंह ने रिबन काट कर किया। जिसमें रंजन सिंह की पत्नी प्रियदर्शनी सिंह, बहन अनीता सिंह और परिवार के लोग उपस्थित थे। ओनर रंजन सिंह ने बताया कि हमारे यहां चाय-काफी की बड़ी रेंज रखी गई है। जिसके नाम भी कॉकटेल की तर्ज पर रखे गए है। साथ ही उन्होंने बताया कि हमारे यहां स्नैक्स और फूड आइटम्स की भी अलग-अलग रेंज उपलब्ध है। चाय के प्रेमियों के लिए चाय की वैरायटी रखी गई है। ये चाय लोगों को कुल्हड़ में परोसे जाएंगे। वहीं कोल्ड ड्रिंक्स के साथ सॉफ्ट ड्रिंक भी रखे गए है। ब्राउनी, आइसक्रीम और डेजर्ट्स भी लोगों की पसंद को देखते हुए रखा गया है। कॉफी में बियर कॉफी, रम कॉफी, व्हीस्की कॉफी, रेड वाइन कॉफी, ब्रांडी कॉफी है। जबकि कोल्ड कॉफी में वोडका कोल्ड कॉफी, स्कॉच कोल्ड कॉफी जैसी कई वैरायटी अवेलेवल है। इसके अलावा चाइनीज, बेकरी, पिज्जा, सैंडविच, बर्गर, मोमोज की भी बहुत सारी किस्में हमारे आउटलेट में है।

Leave a Comment