रांची में होनेवाले पहले अंतरराष्ट्रीय वूमेंस हॉकी टूर्नामेंट के शेड्यूल जारी

रांची में होनेवाले पहले अंतरराष्ट्रीय वूमेंस हॉकी टूर्नामेंट के शेड्यूल जारी

भारत का पहला मैच 27 अक्तूबर को संध्या 8.30 बजे थाईलैंड के साथ

रांची.

 27 अक्तूबर से 5 नवंबर तक झारखंड की राजधानी रांची में पहली बार अंतरराष्ट्रीय वूमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होगा।  इस आयोजन के लिए जोरशोर से तैयारियां जारी है। इस बीच एशिया हॉकी महासंघ ने रांची में होनेवाले टूर्नामेंट के लिए मैच शेड्यूल जारी कर दिए हैं।

 प्रतियोगिता में कुल 06 टीमें शामिल है। मेजबान भारत के साथ जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीम भाग ले रही है। प्रतियोगिता का पहला मैच 27 अक्तूबर को जापान और मलेशिया के बीच होगा और फाइनल मैच दिनांक 05 नवंबर को शाम 8=30बजे होगा। भारत का पहला मैच 27 अक्तूबर को थाइलैंड के साथ शाम 08 : 30 बजे 28 को मलेशिया से, 30 को चीन से, 31 को जापान से और 02 नवंबर को कोरिया के साथ है। 

Leave a Comment