
GIRIDIH : गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र के डाबर गांव की एक महिला सरस्वती देवी की मौत वज्रपात के चपेट में आने हो गई। वज्रपात से वह घायल हो गई। इस दौरान महिला को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिला। गांव के लोग उसे खाट पर लादकर नदी के रास्ते अस्पताल ले जा रहे थे, इसी बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने के बाद ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
नदी किनारे बैठी थी महिला
ग्रामीणों ने बताया कि महिला नदी किनारे बैठी हुई थी। इसी बीच जोरदार बारिश होने लगी तो वह गांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आ गई। ग्रामीणों ने बताया कि 108 एंबुलेंस पर उन्होंने कॉल लगाया लेकिन एंबुलेंस नहीं मिली। उन्होंने एक घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार किया। जिसके बाद ग्रामीण खाट पर उठा कर नदी पार करते हुए गावां सीएचसी पहुंचे। लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी।