
TAMAR : तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सी समवाय, बासूकोचा के द्वारा जारगो के फ़ुटबॉल ग्राउंड में जन कल्याण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी कमांडेंट दिनेश कुमार शामिल हुए। कम्पनी कमांडर भोला नाथ ने इस दौरान जरूरी सामग्री का वितरण किया। जिसमें स्कूल बैग, नोटबुक डिक्शनरी जरगो स्कूल, बुरूसिंगु स्कूल, करलोंदा स्कूल के बच्चों को दिया गया। ग्रामीणों के बीच भी कुदाल,आम का पौधा, मछरदानी, कैरमबोर्ड का वितरण किया गया। जिससे जारगो मराबुरु, विरहोर कॉलोनी, बसूकोचा, नेहरू युवा विकास क्लब मुचुडीह के ग्रामीण लाभान्वित हुए। कार्यक्रम में डिप्टी इंस्पेक्टर नरेश कुमार, कश्मीर सिंह, असिस्टेंट इंस्पेक्टर रतन पॉल व समवाय के अन्य बल के जवान मौजूद थे।
