RANCHI :
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को देवघर में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के ऊपर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा कि विकास चाहिए तो 2024 में कमल खिलाना होगा. उन्होंने उपस्थित जनसमूह और भाजपा कार्यरकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी 14 सीटें भाजपा की झोली में भर दें.

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है. कहा कि यहां वोट बैंक की राजनीति की जा रही है. राज्य में घुसपैठियों की संख्या बढ़ती जा रही है. आदिवासियों की जनसंख्या घटकर 24 फीसदी हो गई है. इस दौरान उन्होंने आदिवासियों वोटरों को साधने की भी कोशिश की. कहा कि भाजपा के शासनकाल में पहली बार एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया गया है.
रैली को विधायक अमित मंडल सहित अन्य ने भी संबोधित किया
रैली को गोड्डा विधायक अमित मंडल ने भी संबोधित किया. इससे पूर्व शनिवार की सुबह देवघर एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री अनपूर्णॉ देवी, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, राज्यसभा सांसद , दीपक प्रकाश, सांसद निशिकांत दुबे, विधायक देवघर, नारायण दास, उप महानिरीक्षक संथाल परगना सुदर्शन प्रसाद मंडल, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री, पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट ने किया
बाबा मंदिर में पूजा की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा मंदिर पहुँचकर पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की कामना बाबा बैद्यनाथ से की. जहां षोड्शोपचार विधि के द्वारा बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना पुरोहितों द्वारा कराई गई. पूजा के उपरांत माननीय केंद्रीय गृह मंत्री को माननीय मंत्री कृषि पशुपालन एवं सहकारिता श्री बादल द्वारा मंदिर श्राईन बोर्ड की तरफ से अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह समर्पित कर अभिनंदन किया गया. आज अमित शाह ने जसीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में इफको की नैनो यूरिया लिक्विड खाद की फैक्ट्री का शिलान्यास भी किया.