झारखंड एशियन वीमेंस चैपिंयस ट्रॉफी की मेजबानी रांची को

झारखंड एशियन वीमेंस चैपिंयस ट्रॉफी की मेजबानी रांची को

यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट पहली बार भारत में आयोजित किया जाएगा, 27 अक्तूबर से 5 नवंबर तक होगा आयोजन

रांची:

भारतीय हॉकी फैंस के लिए अच्छी खबर है। हॉकी इंडिया और झारखंड सरकार ने आज महिलाओं की प्रतिष्ठित एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, जिसे इस साल झारखंड एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 के नाम से जाना जाएगा, के मेजबान स्थल के रूप में झारखंड की राजधानी रांची के नाम की घोषणा की है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का सातवां संस्करण होगा, जो 27 अक्टूबर से 5 नवंबर 2023 के बीच आयोजित होगा। आज हॉकी इंडिया और झारखंड सरकार के बीच खेल के आयोजन को लेकर एम्ओयू पर भी साइन हुए।

इस अवसर पर राज्य के खेल मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि यह झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वी हॉकी इंडिया के प्रयास से झारखंड को या मेजबानी का मौका मिला है. अभी भारतीय महिला टीम में 4 खिलाड़ी झारखंड से है सरकार इस आयोजन के लिए अपने स्तर पर बेहतर इंतजाम करने का प्रयास करेगी.

खेल विभाग के सचिव मनोज कुमार ने कहा कि इस आयोजन के लिए पूरे मैदान को फिर से तैयार किया जा रहा है पूरा विश्वास है कि यह एक अच्छा आयोजन होगा.

मौके पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा कि भारत में पहली बार एशियन लेबल पर अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी , चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है इस आयोजन में भारत जापान चीन मलेशिया कोरिया थाईलैंड सिटी में हिस्सा लेंगी. मिलाकर 21 मैचों का आयोजन होना है हर दिन 3 मैच खेले जाएंगे. भोला नाथ सिंह ने बताया कि गैलरी में दर्शक निशुल्क मैच का आनंद देख देख सकेंगे जबकि बाकी हिस्सों में पास की व्यवस्था रहेगी.

लोगो का अनावरण

आज समझ में चैंपियनशिप के लोगों का भी अनावरण किया गया. इस आयोजन में कुल 20 करोड़ रूपये का खर्च होगा. जिनमें से 10 करोड़ रुपए का चेक आज दिया गया

मौजूदा चैंपियन जापान, उपविजेता कोरिया, चीन, मलेशिया, थाईलैंड और मेजबान भारत के टूर्नामेंट में भाग लेने की उम्मीद है। भारतीय महिला टीम ने 2016 में यह खिताब जीता था और 2018 में अगले संस्करण में वे उपविजेता रही थी।

रांची ने इससे पहले 2012 से 2015 तक कई हॉकी इंडिया लीग मैचों की मेजबानी की है और यह सिटी बेस्ड फ्रेंचाइजी रांची रेज का घर था। हाल के वर्षों में, स्टेडियम में कई शीर्ष घरेलू स्तर के आयोजन हुए हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि इस शहर में इस खेल के लिए एक बड़ा फैन बेस है।

ये थे उपस्थित

आज समारोह में हॉकी इंडिया के प्रेसीडेंट दिलीप तिर्की, महासचिव भोला नाथ सिंह सीईओ एलिना नॉर्मन, कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरन, अस़ुंता लकड़ा सहित अन्य उपस्थित थे.

Leave a Comment