
सांसद संजय सेठ ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर साहस की प्रशंसा की
रांची।
सिल्ली के पिस्का गांव में कुआं धंसने के बाद जब राहत कार्य शुरू हुआ तो एक पोकलेन संचालक काशीनाथ बेदिया भी उसमें शामिल था। काशीनाथ पूरे दिन और फिर पूरी रात अपने पोकलेन के साथ राहत कार्य में जुटा रहा। उसके अदम्य साहस और मानवीय संवेदना की चर्चा खूब हो रही है। रांची के सांसद संजय सेठ ने भी काशीनाथ बेदिया के इस कार्य की खूब प्रशंसा की है।
उन्होंने इस मामले को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इस हृदय विदारक घटना की जानकारी देते हुए काशीनाथ के साहस का भी जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि काशीनाथ बेदिया रामगढ के गोला प्रखंड के तुतरीगोरदरिया गांव का रहने वाला है। राहत और बचाव कार्य शुरू होने के बाद उस युवक ने उस युवक ने धैर्य का परिचय देते हुए
पूरे दिन और पूरी रात पोकलेन मशीन का संचालन किया जिससे राहत और बचाव कार्य आसान हो सका। मेरा आपसे अनुरोध है कि उसके इस समर्पण और कर्तव्य परायणता को देखते हुए हौसला आफजाई की जाए ताकि उसका उत्साह बना रहे। अन्य लोग भी प्रेरणा ले सके।
गौरतलब है कि दो दिन पूर्व बछड़े को बचाने के सात आठ लोग कुंआ में उतरे थे। अचानक गीली मिट्टी के धंसने की वजह से सभी उसमें दब गए। घटना में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है जबकि बाकी अस्पताल में भर्ती हैं।