
रांची।
पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ बीते 164 दिन से धरना प्रदर्शन कर रहा है। अपनी लंबित मांगों के समर्थन में संघ के सदस्य राजभवन के समक्ष धरना पर बैठे हैं। 18 दिसंबर से संघ के सदस्य विधानसभा का घेराव करेंगे। संघ के अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने कहा कि जबतक विधानसभा का शीतकालीन सत्र चलेगा तबतक घेराव किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि विधानसभा घेराव कार्यक्रम में हजारों की संख्या में स्वयंसेवक शामिल होंगे। विधानसभा का घेराव समय दोपहर 12:00 बजे से किया जाएगा। चंद्रदीप कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विभागीय मंत्री आलमगीर आलम, एवं सरकार के सभी विधायकों के द्वारा सिर्फ आश्वासन ही दिया गया है । संघ की मांगों पर कोई ठोस पहल सरकार के द्वारा अभी तक नहीं किया गया है। राजभवन के पास अनिश्चित कालीन आंदोलन तब तक चलता रहेगा जब तक सरकार स्वयं सेवक की मांगों को पूरा नहीं कर देती है। बता दें कि मानदेय, मुख्यमंत्री से वार्ता सहित अन्य मांगों को लेकर संघ धरना प्रदर्शन कर रहा है।
आज धरना में प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, प्रदेश सचिव युगल किशोर प्रसाद, प्रदेश कोषाध्यक्ष बाल गोविंद महतो, सुलेमान टुडु, सरसती,अमिता, एतवारी,तिजलाल,संतोष,बिरसा,राजेंद्र,मिथुन, उमेश, सुरेश, रंजीत, पदार्थ, प्रभात भूषण,रंजू, रामदीप, रामसागर, रामनिवास,अजीत पंकज,पाचू,बिनोद,मो .वारिश, शतीश, संदीप, उदय शंकर, सुमित,सकील अहमद, तस्लीम अंसारी, धर्मवीर, गौतम, अजय, बबलू, चंपा, अब्दुर,अकबर, पवन, दिलीप, बिरसा,संतोष, एवं सैकड़ो स्वयंसेवक उपस्थित रहे।