कर्बला चौक में जमैतुल इराकीन भवन में खुला लाइब्रेरी

रांची. कर्बला चौक स्थित जमैतुर इराकीन भवन में रविवार को लाइब्रेरी सह स्टडी सेंटर का उद्घाटन हुआ. उद्घाटन विधानसभा अधीक्ष रबिंद्रनाथ महतो ने की. उन्होंने इस अवसर पर कहा कि लाइब्रेरी खोलना एक सराहनीय कदम है. मैंने भी अपने क्षेत्र में लाइब्रेरी की शुरुआत की है. उन्होंने कहा कि वे इस तरह के कार्यक्रम में जरूर सहयोग करेंगे.
मौके पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी उपस्थित थी.उन्होंने कहा कि इस लाइब्रेरी का लाभ बेटियों को भी होगा. लड़कियों की शिक्षा भी जरूरी है. अगर एक बेटी या महिला शिक्षित होती है तो पूरा समाज शिक्षित होता है.
संस्था के जेनरल सेक्रेटरी सैफुल हक ने बताया कि लाइब्रेरी में स्कूल कॉलेज और प्रतियोगिता परीक्षा के किताबें मौजूद है. जल्दी ही ई लाइब्रेरी भी शुरू करेंगे. इसमें महिलाओं व पुरुषों के पढ़ने का अलग अलग समय होगा.