
RANCHI: रिम्स के CTVS विभाग में पलामू के एक 13 वर्षीय बच्चे की सर्जरी की गई। इमरजेंसी में हार्ट का ऑपरेशन कर सफलतापूर्वक ट्यूमर निकाला गया। ट्यूमर का आकार बढ़ जाने से वह हार्ट को अवरुद्ध कर रहा था। जिससे कि दिमाग तक खून का प्रवाह ठीक से नहीं हो पा रहा था। इस वजह से बच्चा बार बार बेहोश हो रहा था। शनिवार को इमरजेंसी में बच्चे को रिम्स लाया गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को उसकी सर्जरी की गई। बच्चा अब रिकवर हो रहा है। वहीं 15 वर्षीय कोडरमा की एक बच्ची जिसे जन्म से हृदय रोग था, उसका भी सफल ऑपरेशन किया गया है। बच्ची की उम्र को ध्यान में रखते हुए हार्ट वाल्व को बदला नहीं गया बल्कि उसे रिपेयर में किया गया है।
लगातार हो रही सर्जरी
रिम्स में जनवरी महीने में हार्ट सर्जरी विभाग में वाल्व रिपेयर, वाल्व रिप्लेस, हृदय में गांठ, बायपास, हृदय की जन्म से बीमारी, लियूटम बिक्कर, फेफड़ों से संबंधित लवक्टमी, नसों से संबंधित जटिल बीमारी का सफल ऑपरेशन, आओर्टिक डिसेक्शन, छोटे चीरे से हृदय का ऑपरेशन, बायपास सर्जरी किया जा रहा है।साथ ही फेफड़ो और नसों से संबंधित जटिल बिमारियों का भी इलाज और ऑपरेशन डॉक्टरों की टीम कर रही है। रिम्स में सरकार की आयुष्मान योजना और झारखंड सरकार की मदद से निःशुल्क इलाज उपलब्ध है।