कुख्यात अनिल शर्मा को इलाज के लिए लाया गया रिम्स

RANCHI: झारखण्ड और बिहार के कुख्यात गैंगस्टर अनिल शर्मा को इलाज के लिए हजारीबाग से रिम्स लाया गया है। पिछले तीन दशक से आतंक का पर्याय बन चुके व हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे गैंगस्टर अनिल शर्मा को कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया है। हजारीबाग जेपी कारा में बुधवार की सुबह चार बजे सीने में दर्द हुआ था। कारा चिकित्सकों ने जांच के बाद हार्ट अटैक की आशंका को देखते हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। वहां के कैदी वार्ड में उसका इलाज चल रहा था। इस बीच बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से उसे रिम्स रेफर कर दिया है। रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में डॉक्टर गैंगस्टर अनिल शर्मा का ईलाज कर रहे हैं।

Leave a Comment