
खूंटी.
खूंटी जिला अंतर्गत कालामाटी तिरिलटोली के पूर्व मुखिया के आवास के पास स्थित बिजली का ट्रांसफर्मर कई दिनों से खराब था. इसकी वजह से बिजली के बिना ही लोगों को रहना पड़ रहा था. बिजली के न होने की वजह से ग्रामीणों को कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ रहा था. इस बात की जानकारी मिलने पर खूंटी जिला युवा कांग्रेस के प्रयासों से नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया. इस कार्य को करने में खूंटी जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अरूण सांगा और उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा.
मौके पर अरूण सांगा ने कहा कि युवा कांग्रेस की टीम और काला माटी तिरिल टोली ग्राम के लोग मंत्री बन्ना गुप्ता जी और युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष निशा भगत को धन्यवाद देते हैं. जिनके मार्गदर्शन और सहयोग की वजह से लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया. उन्होंने कहा की खूंटी जिला युवा कांग्रेस की टीम आप लोगों के मार्गदर्शन पर चलकर ग्रामीणों की हमेशा हर तरह से मदद करते रहेंगे. मौके पर जिला उपाध्यक्ष बाहा मुंडा, विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान खान, खूंटी प्रखंड अध्यक्ष अनमोल , दशरथ, निलेश आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे.