मां-बेटे चला रहे थे चोरों का गैंग, लाखों की ज्वेलरी मिली 

IMG-20230524-WA0012

CHATRA : पुलिस को दोहरी कामयाबी मिली। शहर में सक्रिय चोर गिरोह और अफीम कारोबार के बड़े नेक्सस का पुलिस ने खुलासा किया है। मां-बेटे समेत चोर गिरोह के तीन शातिर चोरों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है। एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित सदर थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने कार्रवाई की है। शहर के हृदयस्थली केसरी चौक से गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी में चोरी का 11 पीस चांदी का पायल, चांदी का एक जोड़ा बोंगली, 8 पीस सोना का झुमका मिला है।

वहीं चांदी का 2 गले का चेन, सोना का एक कनबाली, 6 चांदी का बिछिया, चार सोना का टॉप्स, सोने का एक चेन, सोने का एक अंगूठी, टाइटन कंपनी का गोल्डन वॉच, सोने का तीन नथिया व चोरी का 4 स्मार्टफोन समेत चार की-पैड बरामद हुआ है। गिरफ्तार चोर मोहम्मद फैज और उसकी मां अक्लिमा खातून आजाद नगर मोहल्ले के रहने वाले है । वहीं राहुल कुमार लाइन मोहल्ला निवासी है।

साढ़े तीन किलो अफीम मिला 

दूसरी ओर पुलिस ने 3 किलो 400 ग्राम गिला अफीम भी जब्त किया है। सदर थाना क्षेत्र के राजगुरुवा गांव स्थित संतोष यादव के घर से अफीम बरामद किया गया है। अभियान के दौरान तस्कर जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गया। अभियान में थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक मनोहर करमाली, एसआई प्रकाश सेठ, निरंजन कुमार, सिकंदर सिंकू और पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार रजक समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Comment