सिल्ली के मोदीडीह गांव में विधिक सेवा आपके द्वार कार्यक्रम

डालसा का डोर टू डोर कार्यक्रम में ग्रामीणों को मिली कानूनी जानकारी

सिल्ली के मोदीडीह गांव में विधिक सेवा आपके द्वार कार्यक्रम

 रांची :

 जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के तत्वावधान में लगातार सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरूकता व सहायता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. इसी क्रम में झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के अधिवक्ताओं और पीएलवी के द्वारा सिल्ली प्रखंड के मोदीडीह गांव में ‘‘विधिक सेवा आपके द्वार’’ कार्यक्रम का अयोजन हुआ.

 कार्यक्रम में पीएलवी रेनु देवी, लता कुमारी, तारा मिंज, जसिंता टोप्पो एवं राजा वर्मा उपस्थित थे. डालसा टीम के पीएलवी घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं को जाना और समस्याओं के निबटारा के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची में आवेदन देने के लिए कहा.

डालसा, रांची के रिटेनर अधिवक्ता कविता कुमारी काथी ने कहा कि विचाराधीन बंदियों तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के वर्गों के लोगों को डालसा के द्वारा मुकदमा लड़ने तथा अपना बचाव करने के लिए निःशुल्क विधिक सहायता दी जाती है. मोटर दुर्घटना में मुआवाजा कैसे प्राप्त किया जा सकता है? इस संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी. उक्त कार्यक्रम में प्री-लिटिगेशन मुकदमा दर्ज कराने, विधवा, वृद्धा पेंशन, असंगठित मजदूरों का निबंधन, आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड, शौचालय स्वच्छता के बारे में भी जानकारी पीएलवी के द्वारा दिया गया.

अंत में डालसा के पीएलवी ने सिल्ली आसपास एवं बाजार क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम कर राहगीरों के बीच पम्पलेट, लीफलेट तथा कानूनी पुस्तिका का वितरण किया तथा आगामी 13 मई को शुरू होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी.

Leave a Comment