
BOKARO: दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो पंचतत्व में विलीन हो गए। पुत्र अखिलेश महतो ने उन्हें मुखाग्नि दी। राजकीय सम्मान के साथ पूर्व शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। दिवंगत शिक्षा मंत्री के अंतिम संस्कार में दामोदर नदी तट के भंडारीदह घाट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे। उनके अलावा विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, राज्य मंत्री योगेन्द्र महतो, बोकारो विधायक बिरंची नारायण मौजूद थे। इससे पहले वहां पर उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। अपने नेता की आखिरी झलक पाने को लोग सड़कों के किनारे मौजूद थे। हजारों समर्थक भी भंडारीदाह स्थित दामोदर नदी के घाट पर पहुंचे।