
RANCHI: स्वास्थ्य विभाग लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर रेस हो गया है। सभी जिलों में हेल्थ सब सेंटर खोले जा रहे है। इस बीच साहेबगंज के उधवा में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर खोलने की योजना है। जहां पर 11 करोड़ की लागत से हॉस्पिटल का निर्माण कराया जाएगा। इससे वहां के लोगों को इलाज से लेकर दवाएं मुहैया कराई जाएगी। साथ ही बीमारी होने पर लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना होगा।
1.92 एकड़ में होगा निर्माण
कम्युनिटी हेल्थ सेंटर के लिए साहेबगंज डीसी के आदेश के बाद 1.92 एकड़ जमीन हस्तांतरित कराई गई है। झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड को योजना के क्रियान्वयन के लिए डीपीआर भी सौंपा जा चुका है। इस हेल्थ सेंटर में 1 मेजर आपरेशन थिएटर और एक माइनर आपरेशन थिएटर बनाया जाएगा। वहीं सभी तरह की जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे कि मरीजों को कोई परेशानी न हो। इसके अलावा डॉक्टरों के लिए फ्लैट भी बनाया जाएगा। जिससे कि डॉक्टर 24 घंटे वहां मौजूद रहेंगे।