दुश्मनों को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी : इजराइल

रांची :
यह पिछले कई सालों में इजरायल पर सबसे बड़ा हमला है. पश्चिम एशिया के अतंकी गुट हमास ने इजराइली शहरों पर रॉकेट दागे हैं. हमास का दावा है उसने 20 मिनट में करीब 5000 रॉकेट दागे जो, इजराइल के कई शहरों में जाकर गिरें. इतना ही नहीं हमास के हथियारबंद लड़ाके इजराइल के सीमावर्ती क्षेत्रों में घुस आए हैं.
इस हमले में इजराइल के कई नागरिकों के हताहत होने की खबर है. हालांकि अभी तक कितने लोग मरे हैं इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है. पर इजराइली शहरों में रॉकेट से हुई तबाही साफ देखी जा सकती है. जलते हुए वाहनों से निकलता हुआ धुंआ साफ देखा जा सकता है. इजराइल में चेतानवी देने वाले सायरन बज रहे हैं. सीमावर्ती क्षेत्रों में नागरिकों को एहतियातन घरों के अंदर ही रहने को कहा गया है.
यह सरप्राइज हमला इजराइल सहित पूरी दुनिया को चौंका गया. क्योंकि इजराइली एयर डिफेंस सिस्टम आयरन डोम दुनिया की सबसे बेहतरीन एयर डिफेंस सिस्टम में से एक है और वह पूर्व में ऐसे हमले नाकाम करती रही है.
दुश्मनों को चुकानी होगी भारी कीमत : इजराइल
इन हमलों के बाद इजराइली सरकार की ओर से प्रतिक्रिया आई है. इजराइली विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि हम इन हमलों से हुई क्षति का मूल्यांकन कर रहे हैं. दुश्मनों को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी.