अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान ने की चादरपोशी

IMG-20231007-WA0011

RANCHI : हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा का 216वा उर्स हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज दिनांक 07-10-2023 को बाद नमाज़ फ़ाज़र क़ुरान पाक की तिलावत और मिलादुन्नबी से शुरू हुआ। उसके बाद विभिन्न क्षेत्रों से बाबा के आस्ताने में चादर पेश करने का सिलसिला शुरू हो गया। बाद नमाज़ ज़ोहर जायरीनों के लिए लंगर बाटा गया। दोपहर में दरगाह परिसर में दरबारी कव्वाली का प्रोग्राम चलता रहा। कव्वाल शहंशाह ब्रदर और आरिज़ नवाज़ कादरी के बीच देर तक कव्वाली जारी रही। दरगाह परिसर में मेहमानों के आने का सिलसिला जारी रहा। आज पुलिस मुख्यालय रक्षित परिवहन (H.Q.R.T) के तरफ से चादर पेश किया गया। डीएसपी जेपी नागू, सार्जेंट मेजर महेश चौधरी H.Q.R.T का पूरा परिवार एवं अधिकारी गण शामिल हुए। अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान ने भी अपनी ओर चादरपोशी की। कमिटी ने उनका स्वागत किया। वहीं हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने भी आज बाबा की दरगाह में चादर पेश किए।

कल आयेंगे सीएम हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 8 अक्टूबर को औपचारिक रूप से मेले का उद्घाटन करेंगे। वे रिसालदार बाबा के मजार में चादरपोशी भी करेंगे। साथ ही राज्य में अमन चैन के लिए दुआ करेंगे। साथ ही मेले में साफ-सफाई, सीसीटीवी, ट्रैफिक कंट्रोल, चलन्त शौचालय, पानी टैंकर, मेडिकल टीम, राजेंद्र चौक के आस-पास साफ-सफाई, पार्किंग सुविधा ( चवनिया मैदान और नेपाल हाउस के सामने, ईदगाह, कुसई ) कव्वाली के दौरान स्टेज पर पुलिस व्यवस्था और अन्य सुविधा की व्यवस्था दरगाह कमेटी एवं जिला प्रशासन की ओर से किया गया है।

Leave a Comment