,

बिरसा चौक के पास झारखंड आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया
रांची.
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के आगाज के साथ ही झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में आज बिरसा चौक के समीप जेल जाने की बाध्यता को समाप्त करने के समर्थन में प्रदर्शन किया. प्रदर्शन से पूर्व झारखंड आंदोलनकारियों ने दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष मुंडा के प्रति शोक प्रस्ताव पारित किया.
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष विदेशी महतो ने कहा कि सरकार जेल जाने की बाध्यता समाप्त कर राजकीय मान सम्मान, पहचान, नियोजन देने, सम्मान राशि 50 – 50 हजार रु.राज्य गठन की तिथि से लागू करने की अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया. आंदोलनकारियों ने मेडिकल की सुविधाएं एवं बच्चों एवं आश्रितों के लिए के जी टू पीजी तकनीकी शुल्क शिक्षा वगैरह की सुविधाओं दिये जाए. उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य के मूल्य एवं झारखंड आंदोलनकारियों की भावनाओं की कद्र की जाए. उन्होंने कहा कि राज्य में विस्थापन विकराल समस्या है करोड़ों लोग विस्थापित हुए हैं और आज झारखंडियों को चिन्हित कर 1-1 सामाजिक कार्यकर्ताओं की हत्या निंदनीय है. सरकार आंदोलनकारियों एवं झारखंडियों को संरक्षण दे.
झारखंड आंदोलनकारी मान सम्मान के हकदार हैं – पुष्कर महतो
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक एवं प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि सरकार
झारखंड अलग राज्य के लिए संघर्ष करने वालों को समान रूप से सम्मान देकर आंदोलनकारियों का मान बढ़ाएं. आज झारखंड आंदोलनकारियों की आर्थिक स्थिति बद से बदतर है हाशिए में जीवन जीने को मजबूर हैं.आंदोलनकारियों को आज राज्य सरकार का संरक्षण की आवश्यकता है. राज्य के लिए अपना सर्वत्र बलिदान करने वाले आंदोलनकारियों की उपेक्षा होना झारखंड राज्य की उपेक्षा है वर्तमान सरकार की उपेक्षा है. आंदोलनकारी अबुआ दिसुम -अबुआ सरकार से अपेक्षा करती है कि पूर्ण रूप से सरकार आंदोलनकारियों को सम्मान दे. उन्होंने कहा कि
झारखंड राज्य के प्रत्येक आंदोलनकारी इस प्रदर्शन में अपनी पहचान एवं बाल बच्चों के भविष्य की रक्षा व हक -अधिकार के लिए भागीदारी सुनिश्चित करेंगे.हम लड़ेंगे ,जीतेंगे, अपने संघर्ष के बल राज्य को बेहतर, खुशहाल एवं समृद्धशाली बनाएंगे.
मौके पर रोजलीन तिर्की सरोजिनी कच्छप विश्वजीत प्रमाणिक शिबू काली माहिती दयाल महतो प्रफुल्ल तत्वा, गोपाल रवानी, जितेंद्र सिंह माझो महतो, सहदेव महतो कार्तिक महथा, जगत महतो राजेश वर्मा सुनील कुमार साहू मनोज कुमार वर्मा, जासो देवी , बासुदेव यादव जनार्दन मल्लिक, अल्बर्ट होरो, पंकज मंडल, सपोर तिग्गा, अर्जुन प्रजापति, ताहिर अंसारी ,छेदी अंसारी सहित अन्य उपस्थित थें.