
Ranchi: G 20 की बैठक में शामिल होने के लिए कई देशों के डेलीगेट्स रांची पहुंच चुके हैं। उनकी सुरक्षा में कोई चूक ना हो जाए इसलिए एनएसजी की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है मंगलवार को एनएसजी की टीम रांची पहुंच गई है। रांची पहुंचते ही एनएसजी की टीम ने एयरपोर्ट से लेकर रांची के सभी बड़े होटलों का जायजा लिया। इसके बाद टीम ने रांची एसएसपी और डीसी से मिलकर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। साथ ही टीम को बताया गया कि रांची में 5 आईपीएस के साथ 1000 जवानों को ड्यूटी में लगाया गया है।
रेडिसन ब्लू के स्टाफ को विशेष निर्देश
डेलीगेट्स के लिए रेडिसन ब्लू होटल में ठहरने का प्रबंध है। विदेशी मेहमानों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए रेडिसन ब्लू के कर्मियों को जरूरी निर्देश दिया गया है। उन्हें बताया गया कि किसी भी अनजान को होटल में एंट्री नहीं दी जाएगी। गेस्ट्स के साथ किस तरह बिहेव करे इसकी भी जानकारी दी गई। एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि जी-20 को लेकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था टाइट है। एयरपोर्ट से लेकर सभी बड़े होटल के आसपास ट्रिपल लेयर सिक्योरिटी के इंतजाम हैं। पांच आईपीएस समेत 1000 से अधिक जवान सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं।