झारखंड की चार खिलाड़ी जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के कैंप के लिए आमंत्रित

 झारखंड की चार खिलाड़ी जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के कैंप के लिए आमंत्रित

रांची.

झारखंड की चार महिला खिलाड़ी 31 अगस्त से 28 सितंबर तक साईं सेंटर बैंगलौर में होनेवाली जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए चयनीत हुई हैं। इन खिलाड़ियों में दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे, रोपनी कुमारी और काजल बाड़ा शामिल हैं। चारों ही खिलाड़ी सिमडेगा जिला से हैं। दीपिका सोरेंग और काजल बड़ा केरसई प्रखंड के करगागुडी गांव के है जबकि, महिमा टेटे सदर प्रखंड के बरकिछापुर गांव की है। रोपनी कुमारी ठेठईटांगर प्रखंड के जामबहार की रहने वाली है।

गौरतलब है कि दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और रोपनी कुमारी इसी सप्ताह जर्मनी से फोर नेशन अंडर 21 महिला हॉकी प्रतियोगिता में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर लौटी हैं। चारों खिलाड़ियों को कैंप में आमंत्रित करने पर हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, झारखड़ सरकार खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग के निदेशक सुशांत गौरव , हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह सहित हॉकी झारखंड और खेल विभाग के समस्त पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी है।

Leave a Comment