
रांची.
महावीर नगर अरगोड़ा स्थित ओसियानिक एग्जोटिका रेजिडेंशियल सोसाइटी के कम्युनिटी हॉल में भव्य रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सोसाइटी के बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों एवं गणमान्य व्यक्तियों की विशेष उपस्थिति थी। नौ पुरोहितों ने विधि विधान के साथ पूजन कराया। इस दौरान भजन मंडली के भगवान महादेव के भजनों की गंगा बहती रही। सावन माह पर आयोजित इस कार्यक्रम से आसपास का पूरा वातारवरण भक्तिमय हो गया।
झारखण्ड उच्च न्यायालय, रांची के अधिवक्ता एवं केंद्रीय सरकार के स्टैंडिंग काउंसिल रीतेश कुमार बॉबी ने बताया कि पूजन कार्यक्रम में डॉ. लाला बिनोद प्रसाद, माया प्रसाद , ओम प्रकाश, सुभद्रा देवी, वीणा झा, अरुण कुमार सिंह, रीतेश कुमार बॉबी, अंशु सिन्हा, पंकज कुमार, बबिता, अभिनव गिरीश, हर्षिता श्रीवास्तव, अमित झा, स्नेहा झा, वंदना झा, भावना झा , आलोक कुमार, कुमारी निधि, बिजेंद्र कुमार, अनिमा, कुमारी अंजली , राजेश कुमार मंडल, वनिषा कुमारी, अभिनव कौशल, अनुप्रिया, दिनेश कुमार सिंह, रंजीता सिंह , रूपा सिंह , सुष्मिता सिंह, शुभम कुमार, पूनम कुमारी , संतोष कुमार, प्रिया कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे l