
RANCHI: आज 5 अप्रैल को वार्ड नंबर 10 के अंतर्गत गीतिलकोचा में गोपाल राय के घर से लेकर जेबी सोरेन के घर तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। वार्ड पार्षद अर्जुन यादव और पूर्व वार्ड 8 की पार्षद संगीता देवी ने शिलान्यास किया। अर्जुन यादव ने कहा कि मैं हमेशा ही अपने जनता के प्रति सजग रहा। जनता की हर जरूरत को पूरा करने का कोशिश की चाहे वह राशन कार्ड हो, वृद्धा पेंशन हो, आरसीसी नाली या पीसीसी पथ। अपने वार्ड में निर्माण कार्य कराने के लिए नगर निगम से एवं नगर विकास से योजना लाकर अपने वार्ड का विकास किया। जनता के सहयोग से मैं हमेशा ही आपके कदम से कदम मिलाकर 24 घंटा तैयार हूं। आप लोग का प्यार सहयोग मुझे हमेशा ही मिलता रहे। मैं इसी तरह विकास करता रहूंगा। शिलान्यास में उदय कच्छप, संगीता कश्यप, बिरसा मुंडा, दीपक सोरेन, बरला किरण, श्यामू राम, दिनेश्वर, मंटू तिवारी, हरि राय समेत अन्य मौजूद थे।