एचसीजी अब्दुर्र रज्जाक अंसारी कैंसर हॉस्पिटल में हर साल 15 हजार मरीजों का इलाज

झारखंड व आसपास के लोगों को कैंसर ट्रीटमेंट के लिए एचसीजी अब्दुर्र रज्जाक अंसारी कैंसर हॉस्पिटल में सारी सुविधाएं दी जा रही है. वहीं ओंकोलॉजिस्ट की एक्सपर्ट टीम ने हॉस्पिटल में मोर्चा संभाल लिया है. अब कैंसर के मरीजों को इलाज के लिए झारखंड से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी. ये बातें हॉस्पिटल के कार्यकारी निदेशक सइद अहमद अंसारी ने कांप्रेहेंसिव ओंकोलॉजी टीम टू डिलीवर कंप्लीट कैंसर केयर के लांच के दौरान कही. उन्होंने कहा कि हमारा हॉस्पिटल एक ऐसा हॉस्पिटल है जहां मरीजों के साथ परिजनों को भी तीनों टाइम का भोजन उपलब्ध कराया जाता है. उन्होंने कहा कि हर साल 15 हजार मरीजों का इलाज इस हॉस्पिटल में हो रहा है. जबकि 35 हजार सालाना मरीज आते है. अब हम कैंसर के इलाज में पहले से ज्यादा अपग्रेड हो गए है.

सुलभ और सस्ता ट्रीटमेंट प्राथमिकता

रिजनल बिजनेस हेड प्रतीक जैन ने कहा कि इस क्षेत्र में एचसीजी हमेशा नयी तकनीक और अनुभवी प्रतिभा लाने में सबसे आगे है. हमारी दृष्टि कैंसर रोकथाम, ट्रीटमेंट प्रदान करना है जो सभी के लिए सुलभ और सस्ता हो. सीओओ महेर खत्री ने कहा कि हमारे यहां सेंट्रलाइज्ड ट्रीटमेंट की व्यवस्था है. जिसका फायदा मरीजों को मिल रहा है. साथ ही कहा कि हमें यकीन है कि कैंसर मरीजों को स्पेशलिस्ट टीम के आने का लाभ मिलेगा.

ये है डॉक्टरों की टीम

डॉ अफताब आलम अंसारी रेडिएशन ओंकोलॉजिस्ट, डॉ अमर प्रेम सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, डॉ संदीप कुमार सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, डॉ चंद्रशेखर प्रसाद मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, डॉ अभिमन्यु कदापथरी सिर-गर्दन ओंकोसर्जन, डॉ सतीश शर्मा मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, डॉ नीरू ज्योत्सना न्यूक्लियर मेडिसीन विशेषज्ञ, डॉ अभिषेक कुमार पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजिस्ट

Leave a Comment