झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का आर्थिक नाकेबंदी कल से

आज निकाला मशाल जुलूस

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का आर्थिक नाकेबंदी कल से

रांची।

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का आर्थिक नाकेबंदी 16 और 17 दिसंबर को है। मोर्चा की ओर से कल से दो दिनों तक खनिजों की ढुलाई बंद की जायेगी। मोर्चा के कार्यकर्ता सड़क और रेलमार्ग को अवरूद्ध कर राज्य की आर्थिक गतिविधियों को ठप करेंगे। नाकेबंदी की पूर्व संध्या पर आज मशाल जुलूस निकाला गया। मोर्चा ने राज्य की जनता से नाकेबंदी को सफल बनाने के लिए सहयोग करने की अपील की है।

इधर आर्थिक नाकेबंदी को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और जय आदिवासी सहित अन्य संगठनों ने समर्थन दिया है। भाकपा तथा आदिवासी संगठनों के कार्यकर्ता भी आर्थिक नाकेबंदी को सफल बनाने के लिए सड़कों पर उतरेंगे।

इधर मोर्चा के प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा है कि आर्थिक नाकेबंदी को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गयी है। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य के बने 23 साल हो गये हैं। पर अभी भी अलग राज्य के लिए अपना सबकुछ बलिदान करनेवाले झारखंड आंदोलनकारी उपेक्षित हैं। ना तो उन्हें मान सम्मान मिला और ना ही कोई आर्थिक सहायता। वे बदहाली की जिंदगी जी रहे हैं। पुष्कर ने कहा कि हमारी मांग है कि झारखंड आंदोलनकारियों को मान सम्मान मले। इसके साथ ही उन्हें 50000 रुपए की सम्मान राशि भी मिले। आंदोलनकारियों के चिन्हितिकरण में जेल जाने की शर्त खत्म हो। इसके अलावा आश्रितों को योग्यतानुसार नौकरी भी मिले।

आज मशाल जुलूस में पुष्कर महतो, भुवनेश्वर केवट सहित अन्य उपिस्थत थें।

Leave a Comment