डॉ बीपी केशरी की 90 वीं जयंती समारोह 2 जुलाई को

डॉ बीपी केशरी की 90 वीं जयंती समारोह 2 जुलाई को

पिठोरिया.

नागपुरी संस्थान शोध एवं प्रशिक्षण केंद्र पिठोरिया की बैठक अध्यक्ष डॉ सविता केशरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक  में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष डॉ बी पी केशरी 90वीं जयंती समारोह नागपुरी संस्थान पिठोरिया  में 2 जुलाई 2023 को धूमधाम से मनाया जाएगा. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि डॉ विसेश्वर प्रसाद केशरी साहित्य सम्मान 2023 डॉ खालिक अहमद (साहित्यकार) को और डॉ विसेश्वर प्रसाद केशरी कला सम्मान 2023 मनपूरन नायक (तबला वादक) को दिया जाएगा.

डॉ बीपी केशरी की 90 वीं जयंती समारोह 2 जुलाई को

इस मौके पर पिठोरिया क्षेत्र के मैट्रिक के टॉपर छात्रों को भी डॉ  विसेश्वर प्रसाद केशरी प्रतिभा सम्मान देकर सम्मानित किया जाएगा. जयंती समारोह में डॉ बी पी केशरी को समर्पित कविता-गीत-समीक्षा संग्रह ‘केसरी काव्यांजलि’ का लोकार्पण किया जाएगा. बैठक में डॉ हरीश कुमार चौरसिया, विजय केसरी, प्रो. भादी प्रकाश  उरांव, सुमित केशरी, राजेश साहू, मुकेश रंजन, डॉ संजय केसरी सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे। यह जानकारी संस्थान के सचिव सुजीत कुमार केशरी  ने दी.

Leave a Comment