
रांची.
राजी पाड़हा सरना प्रार्थना सभा रांची महानगर समिति का पुनर्गठन प्रदेश अध्यक्ष रवि तिग्गा की अध्यक्षता में की गई. इसके लिए महानगर अंतर्गत सभी गांव से 4-4 लोगों की सूची ली गई जिसमें से 21 लोगों को पदाधिकारी नियुक्त किया गया. जिसमें अध्यक्ष चम्पा कुजूर (लोवाडीह), उपाध्यक्ष- ज्ञान मुंडा (जोराड़), दुर्गा उरांव (लेम), फूलो कच्छप (हेथु), पवन टोप्पो (पुरानी रांची), महासचिव मंगा उरांव (मिसिर गोंदा), सचिव- अर्जुन गाड़ी (हथिया गोंदा), अनु मुंडा (बाजड़ा), करमा गाड़ी (हिन्दपीड़ी), संगीता मुंडा (चोरया, लटमा), कोषाध्यक्ष सुधीर उरांव (अरगोड़ा), उपकोषाध्यक्ष तारा गाड़ी (पीपर टोली), कार्यकारिणी सदस्य मुन्नी लकड़ा (गितितपीड़ी), संगीता टोप्पो (करमटोली), अनीता असुर (हातमा), देवंती खलखो (डहु टोली), संगीता तिर्की (पिस्का मोड़), सुशीला लकड़ा (कोकर), रजनी तिर्की (पुरानी रांची), नेहा कच्छप (जोगो पहाड़), विनीता तिर्की (हरमू) चुने गए.
सभी गांव से उपस्थित लोगों ने इसके लिए हर्ष व्यक्त किया। फूल माला से नवचयनित पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी गई.
बैठक में मुख्य रूप से एतवा किस्पोट्टा, रेणु तिर्की, राजू लकड़ा, गुलाबचन्द बाड़ा, बाहा उरांव, जगरनाथ उरांव, सुनील कच्छप, बुधुवा उरांव, तानसेन गाड़ी, रायमुनी किस्पोट्टा, राजन मुंडा, रजनी कच्छप, बेरोनिका कच्छप, दीपक तिग्गा, राजू खलखो, चरकू उरांव, सुरेश उरांव, राजकुमार कच्छप, रेश्मा तिग्गा, तृप्ति उरांव,पूनम , अंजना, श्वेता गाड़ी, प्रतिमा लकड़ा, सलोनी खलखो, दिव्या तिर्की, कलावती उरांव, सरिता बेक, आर्यन टोप्पो सहित सैकड़ों लोग उपस्थित हुए.