
अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर का 18वां स्थापना दिवस 29 जनवरी को धूमधाम से मनाया गया। आयोजन श्री श्याम मण्डल और श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। मन्दिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। वहीं भजनों पर भक्त देर तक झूमते रहे। हरमू रोड स्थित गौशाला प्रांगण में गौ पूजन के साथ हु, जिसमें बड़ी संख्या में सदस्यों ने पूजन कर गुड़, रोटी, हरी सब्जी खिलाई। दोपहर 11 बजे से मन्दिर के निकट शीतल टावर के प्रांगण में विशाल श्री श्याम भंडारे का आयोजन किया गया। 2000 से अधिक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
स्कूल को दी सहयोग राशि

मुख्य समारोह में श्री श्याम प्रभु का नयनाभिराम श्रृंगार किया गया। मन्दिर में विराजमान वीर हनुमान और शिव परिवार का भी विशेष श्रृंगार किया गया। प्रभु के जयकारों के बीच अखण्ड ज्योत प्रज्वलित कर गणेश वंदना के साथ संगीतमय संकीर्तन का कार्यक्रम हुआ। कोलकाता की प्रसिद्ध भजन गायिका लता सिंह राजपूत ने एक से बढ़कर एक भजनों किसने किया श्रृंगार सांवरे, खुला हुआ है खुला रहेगा खाटू वाले का द्वार पर सभी को झूमने पर मजबूर किया। प्रभु को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, फल, मेवा का भोग लगाया गया। ट्रस्ट द्वारा वनबंधु परिषद द्वारा संचालित एकल अभियान संचालित पाठशाला को एक स्कूल का सहयोग राशि वनबंधु परिषद के अध्यक्ष रमेश धरणीधरका को दिया गया। महाआरती के बाद कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चन्द्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, विवेक ढांढनीयां, विकाश पाडिया, मनोज सिंघानिया, सुदर्शन चितलांगिया, अरुण धनुका, राकेश सारस्वत, नितेश केजरीवाल, प्रमोद सारस्वत ( लल्लू ), अमित जालान का सहयोग रहा।