क्रॉसकोर्ट ओपन स्क्वॉश : मिक्स अंडर 13 में वेदांत, ब्रिया व अद्वेत का शानदार प्रदर्शन

RANCHI: मेन रोड स्थित बुधिया मार्केट में दो दिवसीय फोर्थ क्रॉसकोर्ट ओपन स्क्वैश टूर्नामेंट 2023 का आयोजन किया गया। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में रिजनल डायरेक्टर ज्रेडा अजय सिंह, इंद्रजीत सिंह, श्वेता मौजूद थे। इस प्रतियोगिता में 65 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मिक्स अंडर 9 में स्थविर भगत, वियान चौधरी, अविष्णा अग्रवाल ने सफलता हासिल की। जबकि मिक्स अंडर 11 में अद्वैत, आर्यन अग्रवाल, अविषि चौधरी, दक्ष अग्रवाल, मिक्स अंडर 13 में वेदांत, ब्रिया शर्मा, अदवेत तनेजा, गर्ल्स अंडर 15 में कृष्णा जालान, पृष्णा अग्रवाल, मनशा जैन, बॉयज अंडर 17 में रेवंत पटेल, शौर्य वर्मा, जय आर्या तथा ओपेन में विजय उरांव एवं विराज गुप्ता का शानदार प्रदर्शन रहा। 

Leave a Comment