डॉ शंभू को हराकर आईएमए के अध्यक्ष बने डॉ शेखर चौधरी काजल

IMG-20230326-WA0037

RANCHI: आईएमए भवन में रविवार 26 मार्च को रांची आईएमए के अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग हुई।  सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक वोटिंग की गयी। इस चुनाव में कांटे की टक्कर में निवर्तमान अध्यक्ष डॉ शंभू प्रसाद सिंह को 305 वोट मिले जबकि शेखर चौधरी काजल को 463 वोट मिले। डॉ शेखर चौधरी काजल ने डॉ शंभू प्रसाद सिंह को 163 वोटों के अंतर से हरा दिया। आईएमए दिवार्षिक(2023-2025) चुनाव में  कुल 768 सदस्यों ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया।

उपाध्यक्ष और सचिव निर्विरोध चुने गए 

डॉ शेखर चौधरी काजल पूर्व में झारखंड आईएमए के महासचिव पद पर रह चुके है। इससे पूर्व रांची आईएमए के दिवार्षिक चुनाव में उपाध्यक्ष के दो पदों पर डॉ अभिषेक रामाधीन और डॉ जयशंकर,सचिव पद पर डॉ पंकज बोदरा एवं कोषाध्यक्ष पद पर डॉ अमरेश कुमार निर्विंरोध चुने गये हैं। इन पदाधिकारियों के सामने कोई दूसरा उम्मीदवार चुनाव मैदान में नहीं उतरा।

Leave a Comment