कोर्ट की सुरक्षा भगवान भरोसे, एडीजे 1 के ऑफिस क्लर्क पर हमला

IMG-20230901-WA0009 (1)

JAMSHEDPUR: कोर्ट की सुरक्षा में एक बार फिर लापरवाही सामने आई है। कोर्ट परिसर में घुसकर एक हमलावर ने एडीजे 1 के ऑफिस क्लर्क राकेश कुमार पर चापड़ से हमला कर दिया। हमला कर भागने के दौरान हमलावर को कोर्ट के कर्मियों ने पकड़ लिया। सूचना पाकर सीतारामडेरा पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावर को अपने साथ थाना ले गई। घायल राकेश को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर टीएमएच रेफर कर दिया गया है। उनके बाएं कान में गंभीर चोट आई है। मामले की जानकारी मिलनी पर एसएसपी प्रभात कुमार खुद कोर्ट परिसर पहुंचे और पूछताछ की।

Leave a Comment