
रांची.
डा रामदयाल मुंडा आदिवासी शोध संस्थान (Tribal Research Institute) मोरहाबादी में झारखंड के मानव संसाधन मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर शोक व्यक्त किया गया और उनके सम्मान में मौन धारण कर संस्थान के पदाधिकारियों और शोधार्थियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की.
संस्थान की उप निदेशक मोनिका टूटी ने जगरनाथ महतो की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि झारखंड में जगरनाथ महतो के योगदान को कभी भी भूलाया नहीं जा सकता है.
शोक व्यक्त करते हुए टीएसी के पूर्व सदस्य रतन तिर्की ने कहा कि जगरनाथ महतो ने झारखंड अलग राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और युवाओं का मार्गदर्शन भी किया.उनका असमय चले जाना झाड़खंड को भारी क्षति हुई है.
आदिवासी अगुआ प्रभाकर तिर्की ने कहा कि जगरनाथ महतो के साथ उन्होंने अलग राज्य के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी.वे एक कट्टर झाड़ख़डी थे और हमेशा से आदिवासियों और खतियानी झाड़खंडियों के हक़ अधिकार की आवाज उठाते थे.उनकी मृत्यु से झाड़खंड शोकित है.