मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोरहाबादी मैदान में झंडोतोलन किया कहा-

सच्चा लोकतंत्र वहीं हैं जहां कमजोर से कमजोर व्यक्तियों की आवाज भी सत्ता के उच्चतम स्तर तक पहुंचे

अबुआ आवास योजना शुरू होगी, 15000 करोड़ रुपए खर्च होंगे

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोरहाबादी मैदान में झंडोतोलन किया कहा-

रांची।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोतोलन किया। इस अवसर पर पुलिस व अर्धसैनिक बलों के परेड का निरीक्षण किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में आजादी की लड़ाई में शहीद हुए लाखों वीरों का जिक्र किया वहीं, झारखंड के अमर शहीदों, भगवान बिरसा मुंडा, सिदो कान्हो, तिलका मांझी, वीर बुधु भगत, नीलांबर पीतांबर, पांडेय गणपत राय, शहीद विश्वनाथ शहदेव को भी नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम आजादी की 76 वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। पर हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि आजादी के मतवालों लाखों देशभक्तों की शहादत के बदौलत हमें यह आजादी मिली है। मुख्यमंत्री ने बाबा भीमराव अंबेडकर के योगदानों को भी याद किया कहा कि उनके प्रयासों से आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों को उनका हक मिल पाया है।

उन्होंने कहा कि साढ़े तीन वर्ष पहले राज्य की बागडोर संभालने का मौका मिला है। सरकार गठन के बाद गरीबी, बेरोजगारी, पलायन जैसी चीजों के समाधान करने का प्रयास किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने संकल्प लिया है कि एक जनता के सहयोग से सशक्त झारखंड का निर्मार्ण करेंगे।कमजोर से कमजोर व्यक्ति की आवाज भी सत्ता के उच्चतम स्तर पर पहुंचे तथा शासन प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ जनता की परेशानियों का समाधान करें यहीं राष्टंर की सच्ची सेवा है यहीं सच्चा लोकतंत्र है।

पुरानी पेंशन योजना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूर इरादे और बुलंद हौसले के साथ हमारी सरकार ने पुरानी पेंशन योजना शुरू की है। राज्य के हजारों पुलिसकर्मी भी अपनी छुट्टी के हकदार हुए हैं।35 लाख जरूरतमंद को पेंशन, 20 लाख अतिरिक्त लोगों को राशन और 57 लाख से अधिक लोगों को सरकार वर्ष में दो बार वस्त्र प्रदान कर रही है। झारखंड आंदोलनकारियों की पहचान और उके आश्रितों को पेंशन दिया जा रहा है।

अबुआ आवास योजना शुरू  होगी

मुख्यमंत्री ने एक नई योजना अबुआ आवास योजना की घोषणा की। कहा कि आगामी 2 वर्ष में लगभग 15 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च राज्य सरकार अपनी निधि से जरूरतमंदों को आवास उपलब्ध करायेगी। पहले लोगों को सरकार तक पहुंचना होता था अब सरकार उनके द्वार तक पहुंचने और समस्याअओं को हल करने का कार्य कर रही है।    

शीघ्र होगी 36000 पदों पर नियुक्ति

मुख्यमंत्री ने नियुक्ति को लेकर कहा कि 36 हजार पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा चुका है। शीघ्र ही इन पदों पर नियुक्ति की प्रकिया पूरी कर ली जायेगी।

राज्य के युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए मुख्यमंत्री सारथी योजना शुरू की गई है। इस योजना के प्रथम चरण में 80  प्रखंड मुख्यालयों पर बिरसा केंद्र की शुरूआत की गई है। इसमें युवाअं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ साथ रोजगार प्रोत्साहन भत्ता व परिवहन भत्ता भी दिया जाता है।

राज्य में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने को लेकर उन्होंने कहा कि 80 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया गया है। जहां निजी विद्यालयों की तर्ज पर बच्चों को शिक्षा प्रदान की जायेगी। इन स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध किया गया है। गुरूजी स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना तथा एकलव्य प्रशिक्षण योजना का भी जिक्र किया।

उहोंने कहा कि राजकीयकृत प्राथमिक विदायलयों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए सहायक आचार्य के 26000 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गए हैं।   

आज समारोह में कई मंत्रीगण, सांसद, विधायक सरकारी पदाधिकारी व बड़ी संख्या में लोग मौजूद थें

Leave a Comment