
रांची.
शोहदा-ए-कर्बला की याद में मोहर्रम की पहली तारीख को लहू बोलेगा संस्था,रांची के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ. इस शिविर के आयोजन में हेल्प एंड केयर वेलफेयर सोसाईटी,हिंदपीड़ी,रांची का सहयोग रहा. एकरा मस्ज़िद चौक, मेन रोड़,रांची में वातानुकूलित वॉल्वो बस में आयोजित इस शिविर में 11 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ. एकत्र रक्त को सदर अस्पताल के ब्लड बैंक को समर्पित किया गया एवं सभी रक्तदाता को प्रमाण पत्र दिया गया.
इससे पूर्व रक्तदान-महादान शिविर का उद्घाटन लीलू अली अखाड़ा,रांची के प्रमुख ख़लीफ़ा मो सज़्ज़ाद और एएमआईएम के नेता शाहिद अय्यूबी ने किया.
हेल्प एंड केयर वेलफेयर सोसाईटी,रांची के सचिव मो आज़ाद, एएमआईएम के नेता शाहिद अय्यूबी, अंजुमन इस्लामिया रांची के कार्यकारणी साज़िद उमर,लहू बोलेगा के अबू रेहान अंसारी”सोनू”,शिक्षक सैयद काशिफ़ फरीदी,छात्र निकेत गुप्ता,शमशाद आलम,मो शमशेर,अबू रेहान,नौशाद इदरीसी,मो शाहिद ने रक्तदान किया.
कार्यक्रम में लहू बोलेगा के नदीम खान, एकरा मस्ज़िद कमेटी के अध्यक्ष सरवर खान,हेल्प एंड केअर वेलफेयर सोसाईटी के मो अज़हरुद्दीन,नसीम खान,छोटू,ज़ैद खान, अरशद खान,नौशाद आलम,रेहान खान, राहिल अशर,साज़िद,अली,नौशाद आलम, शमशाद इदरीसी, मो साहिल,संजू केरकेट्टा, बिनोद लकड़ा आदि उपस्थित थे.