बीडीओ ने बढ़ाया बच्चों का मनोबल

TAMAR: तमाड़ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो व सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह मुण्डा ने संयुक्त रूप से तमाड़ सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहे परीक्षा का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने बच्चों के मनोबल को बढ़ाया. उन्होंने बताया कि विद्यार्थी जीवन में परीक्षा का कितना महत्व है. परीक्षा ही जीवन में भविष्य तय करता है. ऐसे में विद्यार्थी के मनोबल को बढ़ावा देना लाजमी है. प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग एवं मन लगाकर पढ़ने का सुझाव दिया. इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य लखन लाल करमाली, अभय मुखर्जी, सोहना रविदास, मिहिर मोदक, संगीता भारती एवं आचार्यों ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह मुण्डा का भव्य स्वागत किया.

Leave a Comment