
TAMAR: हाईस्कूल मैदान में 22 फरवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में 33 लोगों ने रक्तदान किया। सदर अस्पताल रांची के ब्लड बैंक में सभी रक्त रखे जाएंगे। रक्तदान शिविर का विधिवत अनीता देवी मुखिया, शकुंतला देवी उपप्रमुख तमाड़, रेशमी देवी पंसस, हरीश मुंडा मुखिया, सोनाराम मुंडा पूर्व मुखिया और ग्राम प्रधान विमल पातर ने दीप प्रज्वलित कर शुरू किया। रक्तदान शिविर में तमाड़वासी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तमाड़ थाना के प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने रक्तदान के बाद कहा कि समाज में हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान से लोगों को एक नया जीवन दिया जा सकता है। तमाड़ के पूर्व मुखिया रमेश कुमार मुंडा ने कहा कि आज की तारीख में इस भागदौड़ में प्रत्येक मनुष्य को समाज के हित में हमेशा खड़ा रहना चाहिए और तीन माह में रक्तदान करना चाहिए।
इन्होंने किया रक्तदान

गोलक दास अधिकारी, सुरेश सोनी, लक्ष्मण सिंह मुंडा, आकाश खंडित, कमलेश सोनी, पारस अधिकारी, राजेश कुमार महतो, सच्चिदानंद प्रमाणिक, सुबोल कुमार दास, कैलाश कुमार मंडल, लखन लाल करमाली, आदित्य कुमार साहू, सुरेंद्र कुमार पांडे, दीपक कुमार सिंह, हरिश्चंद्र मुंडा, शैलेंद्र अवस्थी, परिमल कुमार नायक, राहुल कुमार सोनी, आनंद गोराई, विजय कुमार गुप्ता,संतोष गोराई, आकाश कुमार सोनी, राज हालदार, मंटू सेठ, गौरंगो प्रमाणिक, संजय कुमार साहू, मुकेश गोराई, रमेश कुमार मुंडा, अशोक कुमार मोदक, अंकित कश्यप, सूरज कुमार प्रजापति, गणेश कुमार मोदक, सूरज मांझी, रजत कुमार जैन