
सदर हॉस्पिटल ब्लड बैंक रांची में मंगलवार को अफेरेसिस (सिंगल डोनर प्लेटलेट/ प्लाज्मफरेसिस) की शुरुआत की हुई। कैंसर मरीजों, डेंगू मरीज, नवजात शिशु में सेप्टीसीमिया में काम आने वाला प्लेटलेट अब मिलना आसान हो जाएगा। सदर हॉस्पिटल में किट लिए सरकारी दर 8100 रुपए ही लगेंगे।इसके इलावा कोई भी शुल्क परिजनों को नही लगेगा। अफेरेसिस की शुरुआत डॉ बिमलेश और डॉ स्टीफन की देखरेख में हुई। प्लेटलेट दान अतुल गेरा ने किया। सदर में यह सुविधा शुरू होने से रांची और आसपास के मरीजों को और डोनर्स को भी राहत होगी।