रांची.

सीएनआई छोटानागपुर डायसिस की मसीही सेवा महिला संगति का 47 वां र्षिक सम्मेलन सह स्वर्ण जयंती समारोह बहूबाजार स्थित एचपीडीसी सभागार में हुई. समारोह में संगति की पूर्व सभानेत्री स्व नूतन बास्के को श्रद्धांजलि दी गई.
इस अवसर पर बिशप बीबी बास्के, मसीही सेवा महिला संगति की अध्यक्ष अर्चना सिंह, सचिव सुचेता मोहंती सहित संस्था से जुड़ी बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.
50 वर्षीय जुबली के अवसर पर संगति की स्मारिका का विमोचन बिशप बीबी बास्के के द्वारा किया गया.
बिशप बीबी बास्के ने अपने संदेश में कहा कि महिला संगति की बहनों को ईश्वर की सहायता से सुसमाचार प्रचार परिवार तथा समाज में करने का आह्वान किया गया.
9 जिलों की धर्मबहनों के द्वारा महिला संगति के सफर को दर्शाती झांकी प्रतियोगिता भी हुई. इस प्रतियोगति की निर्णायक मंडली में रेव्ह सामुएल नाग, मीरा भेंगराज सहित अन्य ने किया.